W7s news,,गुवाहाटी,: देश की अग्रणी इलेक्ट्रिकल कंपनियों में से एक ग्रेटव्हाइट इलेक्ट्रिकल्स ने नॉर्थईस्ट इंडिया के प्रमुख इलेक्ट्रिकल प्रदर्शनी इलेक्ट्रोफेस्ट 2026 में अपने व्यापक इलेक्ट्रिकल समाधानों के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई, जिसे ग्राहक खूब सराहा रहे है। ग्रेटव्हाइट स्टॉल का औपचारिक उद्घाटन असम सरकार के जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क और सामाजिक न्याय मंत्री पीयूष हजारिका ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रेटव्हाइट के वाइस प्रेसिडेंट बिमलेंदु कुमार ने इनोवेशन, क्वालिटी और नॉर्थईस्ट बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इलेक्ट्रोफेस्ट ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और इंडस्ट्री के हितधारकों से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है।
नॉर्थ ईस्ट सीएसए राजकुमार धनूका, अंशुमन धनूका और श्री यशवर्धन धनूका के साथ उनकी पूरी टीम इस क्षेत्र में ग्रेटव्हाइट की क्षेत्रीय उपस्थिति और जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रदर्शनी में, ग्रेटव्हाइट ने अपने व्यापक पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया, जिसमें *मॉड्यूलर और नॉन-मॉड्यूलर स्विच, तार और केबल, घरेलू स्विचगियर, लाइटिंग समाधान, पंखे, कंड्यूट पाइप, पीवीसी इंसुलेशन टेप और ऑटोमेशन उत्पाद शामिल हैं। दो दिनों में स्टॉल पर आगंतुकों, डीलरों और ठेकेदारों की भारी भीड़ और उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। इलेक्ट्रोफेस्ट 2026 में ग्रेटव्हाइट की भागीदारी पूरे भारत में ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप विश्वसनीय, इनोवेटिव और एंड-टू-एंड इलेक्ट्रिकल समाधान प्रदान करने पर इसके फोकस को मजबूत करती है।

No comments:
Post a Comment