हेरिटेज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव "हारमोनी" आयोजित - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 January 2026

हेरिटेज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव "हारमोनी" आयोजित


 

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन


W7s news,,गुवाहाटी, 30 जनवरी। महानगर के माछखोवा स्थित प्रागज्योति आईटीए सेंटर में शुक्रवार को हेरिटेज पब्लिक स्कूल, गोटानगर का "हारमोनी 2026" नामक वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, ट्रस्टी हेमलता शर्मा, प्राचार्य देव कुमार सइकिया, प्रधानाध्यापिका अर्पिता भट्ट ठाकुरिया अतिथि सरला-बिड़ला ज्ञानज्योति स्कूल के प्राचार्य दिगंत हलदर, फैकल्टी हायर सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य जुगल चंद्र बोरा, साई विकास विद्यानिकेतन के निदेशक डॉ. श्रीनिवास रेड्डी, एमपी अकादमी के निदेशक साहिद अंसारी व प्रधानाचार्य श्रीमती सुलिपि हलदर द्वारा सामूहिक रूप से भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर महान गायक जुबिन गर्ग को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में स्कूल में बच्चों के हो रहे सर्वांगीण विकास पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य तथा प्रधानाध्यापिका ने भी विद्यालय की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपने गीत व नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने भीतर छीपी प्रतिभा की बेजोड़ प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल की ओर से सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here