जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जोन 25 के कार्यों को सराहा - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2026

जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जोन 25 के कार्यों को सराहा


 

तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे राकेश टी नायर ने कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ


W7s news,,गुवाहाटी, 14 मार्च: - जेसीआई जॉन 25 के तत्वावधान में विभिन्न चैप्टर के माध्यम से की; जा रही सेवाओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टी नायर ने मुक्त कंठ से सराहना की। जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-डी) राकेश टी नायर ने अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जेसीआई जोन 25 के अध्यक्ष सुमित पोद्दार की लीडरशिप में कम्युनिटी सेवाओं की प्रशंसा की। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश टी नायर ने पूरे इलाके में किए गए बड़े सेवा कार्यों की समीक्षा की, जिसमें सस्टेनेबल कम्युनिटी ग्रोथ पर फोकस किया गया।

उन्होंने स्थानीय स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट  परियोजना और अनाथालयों को सहयोग के लिए जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स, जेसीआई गुवाहाटी हुनर और जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस की तारीफ़ की। उन्होंने जेसीआई गुवाहाटी बिज़ विमेन और जेसीआई गुवाहाटी पाथफाइंडर्स की भी उनके सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स और सोशल वेलफेयर प्रोग्राम्स के लिए तारीफ़ की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दौरे के दौरान विशेष बात यह थी कि ज़ोन ने नॉर्थईस्ट की ब्लाइंड क्रिकेट टीम को ज़रूरी स्पॉन्सरशिप और सपोर्ट दिया।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश टी नायर ने कहा कि ज़ोन 25 के अध्यक्ष  सुमित पोद्दार की लीडरशिप ने नॉर्थईस्ट में सर्विस के लिए एक  नया आयाम स्थापित कर ज़रूरी बदलाव लाए हैं, जो जैसे इंडिया को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार साबित होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश टी नायर ने अपने दौरे के दूसरे दिन एक मल्टी-एलओ मीट और स्ट्रेटेजिक सेशन को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जेसीआई जॉन 25 की पूरी टीम सहित सभी चेप्टर की कड़ी मेहनत और विज़न की सराहना करते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी सहायता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here