भारत के सबसे पसंदीदा खुदरा विक्रेता का सम्मान
W7s news,,गुवाहाटी, 11 अप्रैल। फैंसी बाजार के हेम बरुआ रोड के कुबेर एसी मार्केट स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स (ए यूनिट ऑफ शंकरलाल सोनी) को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक रंगारंग समारोह में राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। एल. गोपाल ज्वैलर्स को असम से भारत के सबसे पसंदीदा खुदरा विक्रेता के अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल द्वारा मुंबई के बीकेसी स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो के दौरान प्रदान किया गया। पिछले दिनों आईडीपी जेमोलॉजिकल वर्ल्ड वाइड के संस्थापक गौरव एस ईसार द्वारा प्रदान किया। एल. गोपाल ज्वेलर्स के प्रमुख गोकुल सोनी के पुत्र प्रतीक सोनी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। गोकुल सोनी ने कहा कि कुबेर एसी मार्केट स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स पिछले पांच दशकों से आभूषण के कारोबार से जुड़ा है। ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए जल्द ही एल. गोपाल ज्वैलर्स का ‘स्वर्णवेदा ज्वैल्स’ नामक भव्य शोरूम फैंसी बाजार के जेल रोड में लेकर आ रहे हैं, जहां एक छत तले सोने, हीरे के आभूषणों के अलावा चांदी से जुड़ी सभी वस्तुएं एक छत तले उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि एल. गोपाल ज्वैलर्स अपनी कलात्मक एवं नवीन डिजाइन के आभूषण तैयार करने के लिए ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अपने प्रतिष्ठित ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके भरोसे के चलते आज एल. गोपाल ज्वेलर्स के मुंबई में इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया।

No comments:
Post a Comment