50 से अधिक डिलर्स ने लिया भाग, गुणवत्ता और तकनीकी जानकारी पर हुआ विशेष संवाद
W7s news,,गुवाहाटी, 18 मई। पूर्वोत्तर की प्रतिष्ठित कंपनी ऑटो सेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा गुवाहाटी में मान एवं वीक्स फिल्टर (MANN+HUMMEL / WIX Filters) के डिलर्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुवाहाटी सहित आस पास के क्षेत्रों से 50 से अधिक डिलर्स एवं व्यवसायिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिलर्स एवं मैकेनिकों को आधुनिक फिल्टर तकनीक, उत्पादों की गुणवत्ता तथा बाजार की नई संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डिलर्स ने मान एवं वीक्स फिल्टर की गुणवत्ता, टिकाऊपन एवं बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। कई डिलर्स ने कंपनी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाते हुए मौके पर ही अपने ऑर्डर बुक भी किए। डिलर्स ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के कारण इन उत्पादों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है।
डिलर्स मीट से पूर्व वाहन मैकेनिकों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं तकनीकी परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें वाहनों में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के फिल्टरों की उपयोगिता, रखरखाव एवं समय-समय पर बदलाव की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस तकनीकी सत्र में बड़ी संख्या में मैकेनिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।
कार्यक्रम में मान फिल्टर्स के ऑल इंडिया हेड श्री नवीन सेठी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की वैश्विक पहचान, अत्याधुनिक तकनीक, उत्पाद गुणवत्ता एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मान एवं वीक्स फिल्टर विश्व की अग्रणी एवं सबसे बड़ी फिल्टर निर्माण कंपनियों में से एक है, जो ऑटोमोबाइल उद्योग में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जानी जाती है।
इस अवसर पर ऑटो सेल्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री अरुण बजाज ने कहा कि उनकी संस्था पिछले 25 वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादों का सफलतापूर्वक वितरण करती आ रही है। उन्होंने कहा कि मान कंपनी के उत्पादों का विस्तार पूरे पूर्वोत्तर भारत में निरंतर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्तर पर पहुंचाने की योजना है। उन्होंने डिलर्स एवं मैकेनिकों के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, व्यापारिक चर्चा एवं भविष्य में बेहतर सहयोग की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment