पहली बार ताम्बूल एवं भोट झूलकिया से तैयार किए गए मॉकटेल
W7s news,,गुवाहाटी, 28 मई। राज्य की व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक राजधानी गुवाहाटी के खानपान जगत में एक नया आकर्षण जुड़ गया है। उलुबाड़ी के बी बरुआ रोड़ स्थित आच्युत एक्सप्रेस टावर की 10वीं मंजिल पर गुवाहाटी का पहला अत्याधुनिक बहुमंजिला रेस्टोरेंट “अर्का” का शुभारंभ किया गया। प्रसिद्ध असमिया फिल्म अभिनेत्री यांकी पाराशर ने रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। महिला उद्यमी शोभा जालान के स्वामित्व वाले इस रेस्टोरेंट में मनमोहक सूर्यास्त का दृश्य, आकर्षक वातावरण और विश्वस्तरीय व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
लगभग 8,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैले “अर्का” में एक साथ 230 लोगों के एक साथ बैठने की सुविधा उपलब्ध है। यहां विश्व के विभिन्न देशों के स्वादिष्ट व्यंजनों से सुसज्जित “वैश्विक भोजन शैली” विशेष आकर्षण का केंद्र है। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यहां शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग रसोईघर बनाए गए हैं, जिससे ग्राहकों को पूर्णतः स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
“अर्का” की सबसे बड़ी विशेषता भोजन की गुणवत्ता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता है। “भोजन में कोई समझौता नहीं” की नीति पर कार्य करते हुए यहां प्रत्येक व्यंजन उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किया जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के विशेष शीतल पेय भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पूरी तरह से स्वयं तैयार किए गए शरबत और सामग्री से बनाया जाता है। विशेष रूप से असम के प्रसिद्ध ताम्बूल एवं भोट झूलकिया से तैयार किए गए मॉकटेल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
गुवाहाटी के प्रथम प्रमुख ऊंचाई वाले रेस्टोरेंट्स में शामिल “अर्का” शहर के मनोहारी सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। आकर्षक सजावट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और भव्य आंतरिक साज-सज्जा ग्राहकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करेंगे। पारिवारिक समारोह, व्यावसायिक रात्रिभोज, मित्रों के साथ मिलन अथवा विशेष आयोजनों के लिए यह स्थान एक आदर्श गंतव्य साबित होगा। डीजे के अलावा समय-समय पर लाइव म्यूजिक की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे यहां आने वाले लोगों का अनुभव और भी यादगार बनेगा।
इसके अतिरिक्त, “अर्का” में प्री बुकिंग के आधार पर छोटे पारिवारिक समारोह, किट्टी पार्टी, कॉरपोरेट मीटिंग्स, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, रोका आदि समारोह सहित विभिन्न सामाजिक आयोजनों की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अपनी विशिष्ट अवधारणा, विश्वस्तरीय आतिथ्य, उत्कृष्ट व्यंजनों और मनमोहक वातावरण के साथ “अर्का” गुवाहाटी के आतिथ्य एवं खाद्य उद्योग में एक नया मानदंड स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

No comments:
Post a Comment