लोखरा में मित्तल होंडा के 4एस डीलरशिप सुविधा का शुभारंभ - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 17 June 2026

लोखरा में मित्तल होंडा के 4एस डीलरशिप सुविधा का शुभारंभ


 


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का अत्याधुनिक शोरूम का उद्घाटन 


W7s news,,गुवाहाटी, 17 जून | एसबीएम ग्रुप ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करते हुए आज महानगर के लोखरा स्थित मित्तल होंडा, जो कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की अधिकृत डीलरशिप है, का भव्य शुभारंभ किया।

अत्याधुनिक 4एस सुविधा (सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स एवं सेफ्टी) का औपचारिक उद्घाटन एचएमएसआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सचिन डब्ल्यू पवार एवं एसबीएम ग्रुप के संस्थापक महेंद्र कुमार मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुजॉय दास एवं सोहम मंडल, युवा उद्यमी विनीत मित्तल, लोकेश मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस नई डीलरशिप का नेतृत्व युवा एवं गतिशील उद्योगपति विनीत मित्तल तथा लोकेश मित्तल कर रहे हैं, जिन्हें ऑटोमोबाइल उद्योग में 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उनके नेतृत्व में एसबीएम ग्रुप ने मित्तल ऑटोज़ोन (मारुति सुजुकी), मित्तल आइशर (वीईसीवी ट्रक्स एंड बसेस) तथा ताज रूफिंग जैसे सफल उपक्रमों के माध्यम से एक विश्वसनीय पहचान स्थापित की है। ऐसे में दोपहिया वाहन क्षेत्र में प्रवेश समूह की विकास यात्रा का स्वाभाविक विस्तार माना जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं ग्राहक-केंद्रित इस प्रतिष्ठान में होंडा की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। इनमें एक्टिवा, डियो, शाइन 100, शाइन 125, एसपी125, यूनिकॉर्न, हॉर्नेट 2.0, सीबी200एक्स तथा एनएक्स500 जैसे मॉडल शामिल हैं।

इस अवसर पर विनीत मित्तल ने कहा, “मित्तल होंडा का शुभारंभ एसबीएम ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। होंडा विश्व की सबसे विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन कंपनियों में से एक है। हमें गुवाहाटी एवं समूचे असम के ग्राहकों तक होंडा के उत्कृष्ट उत्पाद एवं सेवाएं पहुंचाने पर गर्व है। हमारा उद्देश्य विश्वस्तरीय बिक्री एवं बिक्री-पश्चात सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करना है।” उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक ग्राहक को बेहतर सेवा देना हैं और हमारी पूरी टीम उसी दिशा में कार्य कर रही हैं।

वहीं लोकेश मित्तल ने कहा, “इस सुविधा केंद्र को ग्राहकों को सर्वोच्च स्तर की सुविधा, पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। हम होंडा ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने तथा क्षेत्र में दोपहिया वाहन बाजार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डीलरशिप टीम को शुभकामनाएं देते हुए सचिन डब्ल्यू पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि मित्तल होंडा ग्राहक संतुष्टि के नए मानक स्थापित करेगा तथा असम में होंडा की उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगा।

अत्याधुनिक अवसंरचना, प्रशिक्षित तकनीशियनों, असली स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता तथा ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ मित्तल होंडा क्षेत्र के दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा एवं विश्वसनीय गंतव्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here