रेलवे कालीबाड़ी कॉलोनी में 75वें दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 16 October 2026

रेलवे कालीबाड़ी कॉलोनी में 75वें दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने किया उद्घाटन


 

महिषासुर मर्दिनी की थीम पर आधारित पांच से छह मिनट का 3डी मैपिंग शो रहेगा आकर्षण


W7s news,,गुवाहाटी, 16 अक्टूबर। महानगर के पानबाजार स्थित रेलवे कालीबाड़ी कॉलोनी में श्री श्री दक्षिणेश्वरी कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। शुक्रवार शाम असम के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिषासुर मर्दिनी की थीम पर सजाए गए पूजा पंडाल और पांच से छह मिनट के 3डी मैपिंग शो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस अवसर पर गुवाहाटी नगर निगम के 31 नंबर वार्ड की पार्षद रत्ना सिंह, समिति के मुख्य संरक्षक एवं समाजसेवी नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष प्रबीर दास गुप्ता, सचिव विश्वजीत चंदा और कोषाध्यक्ष देबाशीष चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने दुर्गा पूजा के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का अपने मायके आगमन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि परिवार और समाज के लोगों के पुनर्मिलन, नई ऊर्जा के संचार तथा आपसी भाईचारे के अटूट बंधन को मजबूत करने का भी अवसर है। यह पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को संजोने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की श्रद्धापूर्वक आराधना से लोगों को नकारात्मकता से दूर रहकर जीवन में सकारात्मक विचारों और मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए। उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों से आयोजन के दौरान सतर्क रहने तथा पूजा को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने उत्सव के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

अपने संबोधन के अंत में श्री भट्टाचार्य ने मां दुर्गा के चरणों में नमन करते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

दुर्गा पूजा के 75वें वर्ष का यह आयोजन श्री श्री दक्षिणेश्वरी कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति की गौरवशाली परंपरा और गुवाहाटी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति उसकी दीर्घकालीन प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here