महिलाओं के लिए "धन प्रबंधन की कला" पर निःशुल्क सत्र का आयोजन - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday 22 June 2023

महिलाओं के लिए "धन प्रबंधन की कला" पर निःशुल्क सत्र का आयोजन


 

W7s news,,,गुवाहाटी, 22 जून: महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए "धन प्रबंधन की कला" विषय पर निःशुल्क सत्र का आयोजन किया गया। क्रिसेंट-फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के तत्वाधान में वोमानियाज के सहयोग से विशेष रूप से महिलाओं के लिए "धन प्रबंधन की कला" जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निःशुल्क सत्र का आयोजन  किया गया। क्रिसेंट-फाइनेंशियल सॉल्यूशंस की प्रमुख प्रीति अग्रवाल ने कहा की घरेलू महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उनके लिए यह निशुल्क सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित वित्तीय बाजार प्रशिक्षक भुवनेश्वर से डॉ. धनंजय बांठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता ने महिलाओं को सही तरीके से निवेश कैसे करें जैसे विषय पर एक निवेशक शिक्षा शिविर को संबोधित करते हुए उन्हें कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराएं। डॉ. बांठिया ने अपने जबरदस्त ज्ञान और कौशल से वोमानियाज की सदस्याओ को धन प्रबंधन की कला और सही तरीके से निवेश करने के बारे में बताया। सत्र में 100 से अधिक महिलाओ ने हिस्सा लेकर निशुल्क सत्र का भरपूर लाभ उठाया। महिलाओं ने निवेश से संबंधित अपनी शंकाओं के संबंध में कई प्रश्न पूछे और डॉ. बांठिया और प्रीति अग्रवाल ने उनका उत्तर दिया। सत्र में शामिल सभी महिलाएं काफी संतुष्ट नजर आई और भविष्य में भी ऐसे सेमिनार आयोजित करने की बात कही।इससे पूर्व प्रीति अग्रवाल ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत किया और अपनी सेवाओं और विभिन्न निवेश विकल्पों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि उचित धन सृजन के लिए हमें परिसंपत्ति आवंटन रणनीति के माध्यम से सभी क्षेत्रों में निवेश करना चाहिए। उन्होंने बैंकिंग उद्योग में अपने सात साल के अनुभव के बारे में भी बताया और सभी को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here