मंत्री पीयूष हजारिका करेंगे जेमा के "इलेक्ट्रोफेस्ट 2.0" एक्सपो का उद्घाटन - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 22 January 2026

मंत्री पीयूष हजारिका करेंगे जेमा के "इलेक्ट्रोफेस्ट 2.0" एक्सपो का उद्घाटन


 

वृन्दावन गार्डन में पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल एक्सपो कल से


W7s news,,गुवाहाटी 22 जनवरी: असम सरकार के जल संसाधन, सूचना, जनसंपर्क आदि विभागों के मंत्री पीयूष हजारिका आगामी 24 जनवरी को गुवाहाटी इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एसोसिएशन (जेमा) द्वारा आयोजित "इलेक्ट्रोफेस्ट 2.0" एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में जेमा की ओर से ‘इलेक्ट्रोफेस्ट’ के दूसरे संस्करण का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। इस संदर्भ में अध्यक्ष नवल किशोर सारडा ने कहा कि चार दिवसीय इलेक्ट्रोफेस्ट का आयोजन नॉर्थईस्ट में इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा जमावड़ा होने वाला है, जिसमें एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के भविष्य को आकार देने वाले लेटेस्ट इनोवेशन और प्रोडक्ट्स दिखाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा आयोजन को लेकर वृंदावन गार्डन में तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है।

एक्सपो चेयरमैन गोपाल पसारी ने बताया कि 140 से ज्यादा स्टॉल्स में इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत श्रृंखला होगी, जिसमें देश भर की 50 से ज्यादा प्रमुख कंपनियां अपने उत्पाद जैसे स्विच, पंखे, लाइट, सौर ऊर्जा, ट्रांसमिशन लाइन, स्विचगियर सहित बहुत कुछ में नए इनोवेशन प्रदर्शित करेंगी। सचिव साकेत राज पुगलिया ने कहा, एपीडीसीएल व एरिडा हमारे स्ट्रेटेजिक पार्टनर तथा इस कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। वहीं टाइटल स्पॉन्सर कलर्स इंडिया प्रा.लि., को-स्पॉन्सर हैवेल्स इंडिया प्रा.लि. और केईआई वायर्स एंड केबल्स, एसोसिएट स्पॉन्सर कामा इलेक्ट्रीकल्स तथा रिचा इलेक्ट्रीक्लस प्रा.लि. के अलावा लकी ड्रॉ स्पॉन्सर प्रिस्टो प्रास्ट इंडिया हैं। एक्सपो संयोजक अभिषेक केजरीवाल, दीपक अग्रवाल, रोहित सुराना, सौरभ बोथरा और नवीन सेठिया (कोषाध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मेगा कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क हैं। एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों द्वारा किए गए पंजीकरण के आधार पर लक्की ड्रॉ किया जाएगा, उनमें से विजेता को उपहार दिए जाएंगे। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में जेमा के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here