एक्सपो में कलर्स को मिला बेस्ट ओवरऑल स्टॉल का पुरस्कार - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 29 January 2026

एक्सपो में कलर्स को मिला बेस्ट ओवरऑल स्टॉल का पुरस्कार


 W7s news,, गुवाहाटी, 27 जनवरी:  आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में गुवाहाटी इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन (जेमा) की ओर से आयोजित चार दिवसीय इलेक्ट्रोफेस्ट 2.0 एक्सपो के दौरान कलर्स के स्टॉल को बेस्ट ओवरऑल स्टॉल की कैटेगरी में "मोस्ट वर्सेटाइल प्रोडक्ट शोकेस" के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार जेमा के अध्यक्ष नवल किशोर सारडा व इलेक्ट्रोफेस्ट के चेयरमैन गोपाल पसारी ने कलर्स इंडिया प्रा. लि. के निदेशक शशिकांत बियानी को प्रदान किया। इस मौके पर कलर्स की ओर से शशि कांत बियानी,वेद बियानी के अलावा नॉर्थ ईस्ट के प्रमुख प्रभात चांडक तथा सहयोगी कमल सोनी, पंकज मुंधड़ा आदि मौजूद थे। मालूम हो की इलेक्ट्रोफेस्ट एक्सपो के दौरान कलर्स की ओर से बच्चों एवं महिलाओं के मनोरंजन हेतु गेम जोन का एक अलग से स्टॉल लगाया गया जो कि सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं कलर्स अपने आतिथ्य एवं डिस्प्ले से भी लोगों को खूब आकर्षित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here