1 मार्च को लोहिया लायंस ऑडिटोरियम में समापन समारोह में माननीय राज्यपाल होंगे शामिल
W7s news,,गुवाहाटी, 26 फरवरीः राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित संगठन "भारत भारती" पिछले 20 वर्षों से पूरे देश में सक्रिय रूप से समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। "भारत भारती" का मानना है कि देश का हर शहर राष्ट्र का ही लघु रूप है। विभिन्न राज्यों से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग नौकरी, शिक्षा, उद्योग और व्यापार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। संगठन ऐसे लोगों के बीच आपसी मित्रता, समन्वय और स्नेह के बंधन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य कर रहा हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आ रहे हैं। देश के 22 राज्यों के 75 शहरों में भारत भारती की सक्रिय उपस्थिति है। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत भारती ने 150 “लघु भारत” शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में गुवाहाटी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ 27 फरवरी से छत्रीबाड़ी स्थित असम महेश्वरी भवन में होगा।
इस सिलसिले में आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भारत भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले, प्रभारी उत्तर पूर्व भारत शोभन व्यास, भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष निराकार प्रधान, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ सावी सहित भारत भारती के काई अन्य सदस्य उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विनय पत्राले ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देश भर से लगभग 50 प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सत्र के दौरान सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर भविष्य की दिशा निर्धारित की जाती है।
शोभन व्यास ने कहा कि इस बैठक के समापन सत्र में विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच काम करने वाले और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बिहार के आईपीएस अधिकारी विकाश वैभव (पटना), सूर्य नारायण मिश्र (उड़ीसा), राजस्थान फाउंडेशन असम- नॉर्थईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा, श्रीमती मिलानी भट्ट, गोहपुर (असम), अखिल असम सत्र महासभा से कुसुम मोहोंता, खांडू थंगन (ईटानगर) तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोरताई क्रि (अरुणाचल प्रदेश) शामिल हैं।
मीडिया को संबोधित करते हुए ईशान्य भारत- के अध्यक्ष भास्कर दत्त गोस्वामी ने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी सात विशिष्ट व्यक्तियों को महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट किए जाएंगे । समापन समारोह 1 मार्च, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लायंस आई हॉस्पिटल के लोहिया ऑडिटोरियम में होगा।

No comments:
Post a Comment