*
मंत्री अशोक सिंहल की उपस्थिति में चाय बागानों के 27 गरीब जोड़ों कराया सामूहिक विवाह
W7s news,,ढेकियाजुली, 22 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" विज़न को बढ़ावा देते हुए, गुवाहाटी के एक समाजसेवी दंपत्ति रीना और संजय अग्रवाल ने शनिवार को ढेकियाजुली के पास चाय बागान इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया। इस विवाह की विशेष बात यह भी रही कि 27 जोड़ों में एक नेत्रहीन जोड़ा भी शामिल था। किसी मध्यमवर्गीय परिवार द्वारा व्यक्तिगत तौर पर एक साथ 27 जोड़ों का विवाह करवाना बहुत कम ही देखने सुनने को मिलता हैं। इस सामूहिक विवाह में वर वधु को आशीर्वाद देने स्थानीय विधायक तथा स्वास्थ मंत्री अशोक सिंहल भी पहुंचे।
इस भव्या सामुहिक विवाह समारोह धेकियाजुली के पानबाड़ी शिव मंदिर कम्युनिटी हॉल में ढोल शहनाई के बीच आयोजित किया गया। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा सभी जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रों और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के बीच अग्नि के सात फेरे करवाकर संपन्न कराया गया। ये क्षण उन 27 जोड़ों के लिए ही नहीं बल्कि उन माता पिता के लिए भी खास था, जो आर्थिक तंगी के चलते अपने बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे थे। इस लम्हे के साक्षी केवल 27 परिवार ही नहीं बने बल्कि आ पास के गांवों से पहुंचे करीब 2000 लोग बने जिन्होंने न केवल सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया बल्कि इसका बीड़ा उठने वाले संजय अग्रवाल के परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की, जिनके प्रयास से 27 जोड़े अपने नए जीवन की शुरुआत करने में सफल हुए। मालूम हो कि संजय अग्रवाल मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस मुंबई से जुड़े एक फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर और पुष्पगीत फाइनेंशियल के को-ओनर हैं, ने कहा, "शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, और हमें इन सभी 27 परिवारों के सपनों को सच करने का हिस्सा बनकर आज खुद को धन्य महसूस कर रहे है। हमरा सपना था की मेरी बेटी प्रियशा एवं होने वाले दामाद निखिल के विवाह से पूर्व हम यह नेक कार्य करे जो आज हकीकत में बदल गया। इसके लिए श्री अग्रवाल ने मंत्री अशोक सिंहल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरी व्यवस्था करने में भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर मंत्री श्री सिंहल ने सभी 27 जोड़ों को उनके नए सफर के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही अग्रवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने 27 कमजोर परिवारों के बच्चों को परिणय बंधन में बंधने का बीड़ा उठाया। श्री सिंहल ने घोषणा की वे स्वयं प्रति वर्ष अपने क्षेत्र के 500 हिंदू कमजोर परिवार के बच्चों का विवाह करवाएंगे।
अग्रवाल परिवार ने सभी 27 जोड़ों को घर बसाने के लिए ज़रूरी सामान भी दिया, जिसमें गहने, जोड़ों के लिए कपड़े, किचन के सभी आम बर्तन, स्टील बेड, बेड रोल, प्लास्टिक चेयर सेट, स्टैंड फैन, फर्नीचर, मिठाई के पैकेट और उनकी नई ज़िंदगी शुरू करने के लिए नकदी राशि उपहार स्वरूप प्रदान किया। इसके बाद सभी नए शादीशुदा जोड़ों और उनके परिवार वालों के लिए एक कम्युनिटी सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
नव विवाहित जोड़े एवं उनके परिवार वालों ने अग्रवाल परिवार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस निस्वार्थ कार्य ने इन युवा जोड़ों की ज़िंदगी में खुशी और उम्मीद की नई रोशनी लेकर आई है। सभी ने अग्रवाल परिवार के इस सामाजिक कार्य के लिए उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका यह कार्य इस क्षेत्र के लोग आने वाले कई दशकों तक याद रखेंगे।

No comments:
Post a Comment