बटाद्रवा थान को गैलेक्सी सीमेंट ने दिया सहयोग - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 February 2026

बटाद्रवा थान को गैलेक्सी सीमेंट ने दिया सहयोग


 


W7s news,,गुवाहाटी, 22 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर के प्रमुख सीमेंट ब्रांड गैलेक्सी सीमेंट ने बटाद्रवा थान को सहयोग दिया।

अपनी सामाजिक जिम्मेदारी की पहल जारी रखते हुए कंपनी की और से बटाद्रवा थान को 20 डस्टबिन प्रदान किए। बटाद्रवा थान जैसी धार्मिक स्थल को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। डस्टबिन प्रदान करके गैलेक्सी सीमेंट ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप है।


इस सहयोग से नवनिर्मित मंदिर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय समुदाय ने गैलेक्सी सीमेंट के प्रयासों की सराहना की है।

गैलेक्सी सीमेंट के महाप्रबंधक निपु हालोई ने कहा, "स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। हम आने वाले समय में असम के लोगों का समर्थन करने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।" इस कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक समीरन डेका सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। गैलेक्सी सीमेंट की इस पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई है, और कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी और जन कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here