इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी क्लिनिक का तिनसुकिया में शुभारंभ - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 2 February 2026

इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी क्लिनिक का तिनसुकिया में शुभारंभ






2 फरवरी 2025, तिनसुकिया:

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने असम के तिनसुकिया में अपने नई फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है। यह शुरूआत ऊपरी असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में समस्त फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव फर्टिलिटी हेल्थकेयर सेवाओं को व्यापक रूप से सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।यह नया सेंटर दूसरी मंजिल, आरडी कॉम्प्लेक्स, रंगागोरा रोड, गुइजन ऑटो स्टेण्ड के सामने तिनसुकिया में आरम्भ किया गया है। सेंटर में फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीकों से जुड़ी पूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तनसुकिया सेंटर में इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, तकनीक-सक्षम प्रणाली और मरीज-केन्द्रित उपचार पद्धति उपलब्ध होगी।  


उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्लस्टर बिजनेस डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ असम रीजन डॉ. दिब्यज्योति, सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ डिब्रूगढ़ डॉ. प्रकाश गुप्ता, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों और तिनसुकिया के सेंटर हेड डॉ. मोहिप साहू के साथ इन्दिरा आईवीएफ के वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार तब सबसे प्रभावी होता है जब वह सुलभ, संगठित और वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित हो। तिनसुकिया सेंटर के माध्यम से हम अपने मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उनके निकट लेकर जा रहे हैं, साथ ही प्रत्येक सेंटर पर समान क्लिनिकल स्टेण्डर्ड का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं।


इन्दिरा आईवीएफ तिनसुकिया के सेंटर हेड डॉ. मोहिप साहू ने बताया कि हमारा उद्देश्य मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा के हर चरण में पारदर्शिता, अपनेपन और विशेषज्ञता के साथ मार्गदर्शन देना है। यह सेंटर न केवल एक्सपर्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि रोगियों के साथ दीर्घकालिक विश्वास स्थापित करने का प्रयास भी करेगा।


इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। तिनसुकिया सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here