100 से अधिक राजमिस्त्रियों ने लिया हिस्सा
W7s news,,गुवाहाटी 6 फरवरी। भूकंप की दृष्टिकोण से असम सहित पूर्वोत्तर के राज्य काफी संवेदनशील एवं अहम माने जाते हैं। ऐसे में निर्माण के दौरान बरती गई छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए असम सहित पूर्वोत्तर की अग्रणी सीमेंट ब्रांड में से एक गैलेक्सी सीमेंट की ओर से राजमिस्त्रियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक राजमिस्त्रियों ने हिस्सा लिया, जो इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम की सफलता को बयां करता है। इस मौके पर राजमिस्त्रियों को जागरूक करने के लिए वक्ता के रूप में उद्योग विशेषज्ञ, गैलेक्सी सीमेंट की ओर से निपू हलोई, जीएम (सेल्स एंड मार्केटिंग), सुभाष दास (ब्रांडिंग मैनेजर), सैयद आशिक अहमद (एरिया सेल्स मैनेजर), अब्दुल मलिक, तकनीकी प्रबंधक आदि मौजूद थे। बक्सा जिले के महारिपाड़ा स्थित एसबी ग्लास एंड हार्डवेयर परिसर में आयोजित जागरूकता सभा में उपस्थित राजमिस्त्रियों को निर्माण के दौरान बरती जाने वाली बारीकियां से अवगत कराया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण निर्माण में विश्वास को मजबूत करना और राजमिस्त्रियों के योगदान को मान्यता देना था। गैलेक्सी सीमेंट की और से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, प्रतिनिधियों और भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त किया। कंपनी प्रबंधन की ओर आश्वस्त किया गया कि राजमिस्त्रियों का समर्थन करने और टिकाऊ निर्माण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए गैलेक्सी सीमेंट प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में कई उपभोक्ताओं में भी हिस्सा लिया एवं लाइव संगीत का भी आनंद उठाया। इस दौरान राजमिस्त्रियों को आकर्षक उपहार भेंट कर राज्य के निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment