W7s news,,इंफाल, मणिपुर, 9 फरवरी 2026: लिवप्योर ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में अपना नया एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलकर अपनी फिजिकल रिटेल मौजूदगी को और मजबूत किया है। इस नए स्टोर के ज़रिए कंपनी ने स्मार्ट और सेहत पर केंद्रित घरेलू समाधानों को लोगों के और करीब लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। यह आउटलेट एक अनुभव-आधारित स्टोर के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट्स देखते ही नहीं, बल्कि उन्हें खुद इस्तेमाल करके समझ भी सकते हैं। प्रोडक्ट्स को यहां लाइव डेमो के ज़रिए परखा जा सकता है, ताकि परिवार अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें।
इंफाल ईबीओ लिवप्योर की तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराता है। 6 एक्सक्लूसिच ब्रांड आउटलेट के सफल लॉन्च के बाद, यह उद्घाटन ब्रांड की रिटेल विस्तार रणनीति में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर, श्री राकेश कौल, लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, “इंफाल में एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट की शुरुआत लिवप्योर की उस सोच को दर्शाती है, जिसके तहत हम देश के हर घर तक स्मार्ट और सेहत से जुड़ी सुविधाएँ पहुँचाना चाहते हैं। इंफाल जैसे शहर आज तेजी से उभरते हुए खरीदारी केंद्र बन रहे हैं, जहाँ परिवार भरोसेमंद, टिकाऊ और खुद आजमाकर देखे गए उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं। हमारे एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यहाँ ग्राहक हमारे नए प्रोडक्ट्स को करीब से समझ सकते हैं, उनकी उपयोगिता जान सकते हैं और अपने घर व पूरे परिवार की सेहत के लिए सही निर्णय ले सकते हैं।”
नई तकनीक और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए, लिवप्योर ने इंफाल के इस स्टोर में अपने चुनिंदा और बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। यहाँ मेंटेनेंस-फ्री वॉटर प्यूरीफायर, वॉयस-इनेबल्ड चिमनी, साथ ही आरामदायक नींद के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए गद्दे और तकिये उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ऊर्जा की बचत करने वाले कई स्मार्ट उपकरण भी हैं, जो आने वाले समय की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। स्टोर पर आने वाले ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को खुद चलते हुए देख सकते हैं, उन्हें आज़माकर समझ सकते हैं और लिवप्योर के प्रशिक्षित विशेषज्ञों से अपनी ज़रूरत के मुताबिक सही सलाह भी ले सकते हैं।
एआई और आईओटी आधारित स्मार्ट समाधानों को यहाँ ग्राहक खुद आज़माकर देख सकते हैं। यह आउटलेट केवल खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि ग्राहकों से जुड़ने, उन्हें जानकारी देने और उनकी राय समझने का एक मंच भी है। अनुभव पर आधारित यह माहौल स्थानीय लोगों के साथ लिवप्योर के रिश्ते को और मज़बूत बनाता है, जहाँ नई तकनीक, खुली बातचीत और रोज़मर्रा की सेहत एक साथ जुड़ती हैं।
फिजिकल रिटेल खासकर टियर टू और टियर थ्री शहरों में ग्राहकों का भरोसा जीतने में अहम भूमिका निभा रही है। इसे देखते हुए लिवप्योर देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को और तेज़ी से बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य अगले वित्त वर्ष तक प्रमुख बाजारों में 75 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने का है, ताकि उसका वेलनेस पर केंद्रित इकोसिस्टम ज़्यादा से ज़्यादा भारतीय परिवारों तक पहुँच सके।

No comments:
Post a Comment