W7s news,,गुवाहाटी, 6 जुलाई: पूर्वोत्तर भारत के प्रीमियम हार्डवेयर एवं होम इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अग्रणी और विश्वसनीय नाम विनायक डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अपनी 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रैंड एनिवर्सरी सेल की घोषणा की है। इस विशेष बिक्री अभियान के तहत सीमित अवधि के लिए चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है।
गुवाहाटी के डॉ. बी.के. काकोटी रोड, उलुबाड़ी फ्लाईओवर के समीप स्थित कंपनी का लगभग 10,000 वर्गफुट में फैला विशाल शोरूम प्रीमियम होम इंटीरियर और हार्डवेयर उत्पादों का एक प्रमुख केंद्र है। यहां आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, मॉड्यूलर किचन, किचन अप्लायंसेज़, मॉड्यूलर वॉर्डरोब, स्लाइडिंग पार्टिशन, लैमिनेट, डेकोरेटिव पैनल, डिजिटल लॉक, डोर हार्डवेयर तथा अन्य आधुनिक इंटीरियर सॉल्यूशंस की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और एक ही स्थान पर व्यापक विकल्प उपलब्ध होने के कारण यह शोरूम गृहस्वामियों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, बिल्डर्स तथा डेवलपर्स की पहली पसंद बन चुका है।
वर्ष 2000 में स्थापना के बाद से ग्राहकों द्वारा मिले निरंतर विश्वास, सहयोग और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से इस विशेष वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों का अटूट विश्वास ही उसकी सफलता की सबसे बड़ी पूंजी रहा है।
इस अवसर पर विनायक डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर पवन सुरेका ने कहा, “पिछले 25 वर्षों की हमारी यात्रा का आधार केवल एक सिद्धांत रहा है—ग्राहकों की संतुष्टि। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि किसी उत्पाद की बिक्री केवल एक शुरुआत होती है, न कि ग्राहक के साथ हमारे संबंधों का अंत। उत्कृष्ट गुणवत्ता, समय पर सेवा और विश्वसनीय आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के माध्यम से हमने असम और पूरे पूर्वोत्तर के हजारों ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। यह एनिवर्सरी सेल उनके निरंतर विश्वास, सहयोग और निष्ठा के प्रति हमारी ओर से आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है।”
इस विशेष अभियान के तहत ग्राहक किचन अप्लायंसेज़, डिजिटल लॉक, डोर लॉक, प्रीमियम हार्डवेयर एक्सेसरीज़ तथा अन्य चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। सीमित अवधि तक वैध यह ऑफर नए घर का निर्माण या नवीनीकरण कराने वाले ग्राहकों के साथ-साथ आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं से जुड़े पेशेवरों के लिए भी विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा।
दो दशकों से अधिक समय में विनायक डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पाद, विश्वसनीय आफ्टर-सेल्स सेवा, ग्राहकों की आवश्यकताओं पर त्वरित प्रतिक्रिया तथा विशेषज्ञ उत्पाद परामर्श के बल पर हार्डवेयर एवं होम इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित की है। यही कारण है कि आज यह कंपनी उद्योग जगत में सबसे भरोसेमंद नामों में शामिल है।
कंपनी ने सभी ग्राहकों को अपने शोरूम में आकर आधुनिक होम इंटीरियर से जुड़े नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का अनुभव लेने तथा विशेष एनिवर्सरी ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए विनायक डिस्ट्रीब्यूटर्स भविष्य में भी आधुनिक जीवनशैली को बेहतर बनाने और उद्योग में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया है।

No comments:
Post a Comment