लायंस उमंग ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को दिया ‘जेम्स ऑफ उमंग’ का सम्मान - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 July 2026

लायंस उमंग ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को दिया ‘जेम्स ऑफ उमंग’ का सम्मान



 
W7s news,,गुवाहाटी, 9 जुलाई। महिलाओं की अग्रणी संस्थाओं में से एक लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने लायनिस्टिक वर्ष 2025–26 की उपलब्धियों और सदस्यों की समर्पित सेवाओं को सम्मानित करने के लिए "जेम्स ऑफ उमंग" नामक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब के विभिन्न सदस्यों को वर्षभर उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा भावना और क्लब के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एलएन अग्रवाल, बीएस राठौर, सीमा गोयनका तथा निवर्तमान जिलापाल पंकज पोद्दार आदि की उपस्थिति और प्रेरणादायी संबोधनों ने सदस्याओं का उत्साहवर्धन किया। जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर रतन गोयनका एवं प्रताप कोचर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
क्लब की अध्यक्ष बिमला कोचर ने वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया। 'सेवा सहयोग सम्मान' से अनीता गुप्ता, कंचन बेताला, नमिता अग्रवाल, सरोज जालान, सिंपल बजाज और संतोष बंका को उनकी निरंतर सेवा और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
'लीगेसी ऑफ लीडरशिप अवॉर्ड' क्लब की पूर्व अध्यक्षों सुनीता पारीक, सरिता गरोड़िया, सीमा सोनी, कंचन पोद्दार और पायल चड्ढा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और क्लब के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
लियो युग चमारिया को उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पित सेवा के लिए 'लियो शाइनिंग स्टार अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं रितु बांका को वर्षभर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'प्रेरणा ज्योति सम्मान' तथा प्रताप कोचर को निरंतर सहयोग के लिए 'सहयोग सारथी सम्मान' प्रदान किया गया।
क्लब की मार्गदर्शक सीमा गोयनका को प्रेरणादायी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन के लिए 'शक्ति प्रेरणा सम्मान' से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की सचिव स्वाति चौधरी और कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल को उनकी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए संयुक्त रूप से 'शक्ति स्तंभ सम्मान' प्रदान किया गया।
समारोह का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'लायन ऑफ द ईयर – उमंग रत्न' स्वाति चौधरी को वर्षभर की उनकी असाधारण मेहनत, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन भावनात्मक माहौल में हुआ, जब टीम उमंग ने क्लब की अध्यक्ष बिमला कोचर को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली और सफल कार्यकाल के लिए 'सेवा शिरोमणि सम्मान' से सम्मानित किया। क्लब की सदस्याओं ने कहा कि उनके नेतृत्व, विनम्रता और सेवा भावना ने लायनिस्टिक वर्ष 2025–26 को क्लब के लिए यादगार और अत्यंत सफल बनाया।  लायनिस्टिक 2025–26 में पूर्ण रूप से सहयोग देने के लिए क्लब की अध्यक्ष बिमला कोचर, सचिव स्वाति चौधरी एवं कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here