श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर का श्रीराम कथा प्रशिक्षण का समापन समारोह* - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 13 July 2026

श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर का श्रीराम कथा प्रशिक्षण का समापन समारोह*


 *


समारोह में पश्चिम बंगाल के निर्वाचित विधायक अजीत कुमार जाना का किया गया अभिनंदन 



W7s news,,गुवाहाटी, 13 जुलाई : श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर द्वारा आयोजित श्रीराम कथा प्रशिक्षण का भव्य समापन एवं अभिनंदन समारोह रविवार को भांगागढ़ स्थित जीएमसीएच के प्रेक्षागृह  में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 

Es मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माजुली स्थित उत्तर कमलाबारी सत्र के सत्राधिकार प्रभु जनार्दन देव गोस्वामी, उत्तर गुवाहाटी के महामण्डलेश्वर केशव दास महाराज एवं इस्कॉन मंदिर गुवाहाटी के अध्यक्ष जनार्दन दास, समिति के चेयरमैन कैलाश लोहिया, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कयाल, मार्गदर्शक अरुण कुमार बजाज, सचिव बाल किशन पोद्दार, रामअवतार भरतीया, आनंद पोद्दार एवं संगठन मंत्री प्रमोद राजवंशी उपस्थित रहे।

कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कयाल ने स्वागत संबोधन देते हुए समिति की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन कैलाश लोहिया ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी कथाकारों से समाज में धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही श्री लोहिया ने बंगाल में संपूर्ण चुनाव में विधायक के तौर पर निर्वाचित होने पर समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार जाना को  बधाई  दी। संगठन मंत्री प्रमोद राजवंशी ने श्रीराम कथा प्रशिक्षण का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

इस मौके पर मार्गदर्शक अरुण कुमार बजाज ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर की विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों का विस्तृत परिचय कराया, जिसमें उन्होंने श्री हरि सत्संग समिति द्वारा किए गए अभूतपूर्वक कार्यों का संक्षिप्त में जिक्र किया।

श्री बजाज ने उपस्थित समाज बंधुओ को बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बहनों द्वारा पिछले एक वर्ष में 4000 से अधिक कथा, 5500 सत्संग किए जा चुके हैं। वहीं 200 से अधिक गांवों में समिति के रथ के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्री हरि सत्संग समिति पूर्वोत्तर 2000 से अधिक गांव में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्रीय उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। श्री बजाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं कि श्री हरि सत्संग समिति पूर्वोत्तर के अध्यक्ष अजीत कुमार जाना बंगाल में संपन्न हुए चुनाव में विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने समूचे हरि सत्संग समिति परिवार की ओर से श्री जाना को उनके सफल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जाना को हाल ही में पश्चिम बंगाल के दांतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने पर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री हरि सत्संग समिति पूर्वोत्तर के अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से भी उपस्थित अतिथियों ने उनका सम्मान कर अपनी ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं जोरहाट में हरि सत्संग समिति को कार्यालय प्रदान करने एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए समारोह में महेश बेड़िया का भी सम्मान किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कथाकारों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सुश्री सुमी किषान को सर्वश्रेष्ठ कथाकार, सुश्री रिचा पायंग को सर्वाधिक कथा प्रस्तुति, सुश्री जुनाली बोरा को समिति सक्रियता, सुश्री गायत्री रबिदास को कार्यक्रम प्रबंधन तथा सुश्री जितुमनी दहोतिया को परावर्तन श्रेणी में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभु जनार्दन देव गोस्वामी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन को सदाचार, मर्यादा और सेवा का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कथा परंपरा को समाज की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए प्रशिक्षित कथाकारों से अधिक से अधिक लोगों तक श्रीराम के आदर्शों को पहुंचाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि महामण्डलेश्वर  केशव दास महाराज व इस्कॉन मंदिर गुवाहाटी के अध्यक्ष जनार्दन दास ने भी अपने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा और संस्कार ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। समारोह में अलग अलग सत्रों का संचालन प्रदीप भुवालका, पंकज पोद्दार व पंकज जालान द्वारा किया गया।

इससे पूर्व समापन समारोह के शुभारंभ में प्रशिक्षण प्राप्त कथाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया तथा समाज में श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार का संकल्प दोहराया। इसके पश्चात प्रिया एवं अर्चना कश्यप ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम एवं अर्चना कश्यप के भक्तिमय गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कथाकार सुश्री कमला मुड़ा ने श्रीराम कथा का भावपूर्ण प्रवचन प्रस्तुत किया। वहीं सुश्री दमयंती राभा एवं सुश्री निर्मला सिमियारो ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अपने  अनुभव साझा करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में समिति के सचिव बाल किशन पोद्दार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सत्राधिकार संत-महात्माओं, अतिथियों, प्रशिक्षकों, कथाकारों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here