जिला पुरस्कार समारोह ‘प्रोत्साहन’ में लायंस उमंग ने जीते 23 पुरस्कार - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 18 August 2026

जिला पुरस्कार समारोह ‘प्रोत्साहन’ में लायंस उमंग ने जीते 23 पुरस्कार


 

उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायंस उमंग बना द्वितीय सर्वश्रेष्ठ  क्लब

लायंस जिले में सर्वश्रेष्ठ सचिव बनीं स्वाति चौधरी एवं बिमला कोचर बनीं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष 


W7s news,गुवाहाटी, 18 अगस्त। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने लायंसटिक वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा एवं सामाजिक कार्यों के लिए जिला पुरस्कार समारोह ‘प्रोत्साहन’ में कुल 23 पुरस्कार प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। लायंस उमंग ने लायंस जिले 322जी में सर्वाधिक 23 पुरस्कार जीतकर एक नया इतिहास रच दिया।

विभिन्न सेवा गतिविधियों, स्थाई परियोजनाओं तथा क्लब एवं सदस्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्लब को सम्मानित किया गया। क्लब एवं सदस्यों की श्रेणी में स्थाई परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार स्वाति चौधरी, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार बिमला कोचर तथा द्वितीय सर्वश्रेष्ठ लायंस क्लब का सम्मान प्राप्त हुआ।

सेवा उत्कृष्टता की श्रेणी में भी क्लब ने पूरे वर्ष शानदार प्रदर्शन किया। जुलाई में ग्रीष्मकालीन शिविर के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ क्लब तथा पशु आहार सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार मिला। अगस्त में समर सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए क्लब को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। सितंबर में ‘दृष्टि’ अभियान, अक्टूबर में चिकित्सा शिविरों तथा नवंबर में ‘डायबिटीज वेलनेस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान प्राप्त हुआ।

दिसंबर में ‘विंटर केयर’ के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ क्लब तथा वंचित वर्ग के लोगों को नववर्ष उपहार प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार मिला। जनवरी में ‘अन्नदान सेवा’ के लिए तृतीय सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान प्राप्त हुआ। फरवरी में बाल कैंसर तथा विशेष रूप से सक्षम लोगों से संबंधित गतिविधियों के लिए क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब चुना गया।

मार्च में ‘शी मैटर्स’ अभियान के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब, अप्रैल में ‘मिशन अर्थ’ के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ क्लब तथा ‘लायंस बैग ऑफ होप’ के लिए सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार मिला। मई में ‘स्वच्छ अभियान’ के लिए क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब के सम्मान से नवाजा गया।

स्थाई परियोजनाओं के अंतर्गत ‘नीर जल केंद्र’ और ‘न्यू कंप्यूटर सेंटर’ के लिए भी क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

क्लब की इस उपलब्धि को ‘टीम उमंग’ के प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयास, सहयोग, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम बताते हुए सदस्यों ने कहा कि ये सम्मान पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता को समर्पित हैं। वर्षभर समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए क्लब ने सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया।

पुरस्कार समारोह में क्लब की ओर से बिमला कोचर, स्वाति चौधरी, रेनू अग्रवाल, अनीता लोहिया, अर्चना अग्रवाल, कंचन पोद्दार, कंचन बेताला, सरोज जालान, संगीता अग्रवाल आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here