बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मारवाड़ी समाज की पहल, गुवाहाटी से शिवसागर रवाना हुई राहत सामग्री - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 18 August 2026

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मारवाड़ी समाज की पहल, गुवाहाटी से शिवसागर रवाना हुई राहत सामग्री


 

W7s news,गुवाहाटी, 17 अगस्त: असम में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मारवाड़ी समाज की ओर से मानवीय सेवा का एक और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बाबा रामदेव भक्त संगम (बीआरबीएस) एवं गोलोक परिवार, गुवाहाटी के संयुक्त तत्वावधान में एक ट्रक राहत सामग्री शिवसागर के लिए रवाना की गई।

राहत सामग्री को गुवाहाटी के बोरझर स्थित किरणश्री ग्रैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ भेजी गई इस राहत सामग्री में 100 गद्दे, 150 पेटी फिनाइल, 50 बोरी ब्लीचिंग पाउडर, 100 जोड़ी गमबूट, लगभग 1,000 सेनेटरी पैड, साड़ियां, शर्ट, बायो-प्लास्टिक बैग सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

इस अवसर पर बीआरबीएस की ओर से अध्यक्ष घेवरचंद सिपानी, सचिव रवि सुरेका, कोषाध्यक्ष संजय जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सरावगी उपस्थित रहे।

वहीं, गोलोक परिवार की ओर से अध्यक्ष रवि सुरेका, संरक्षक एवं ट्रस्टी बिनोद अग्रवाल, ट्रस्टी ओपी खंडेलवाल, रामगोपाल सोनी, राजू हरलालका, दिनदयाल जालान, सुरेश मंगलुनिया एवं अरुण जालान उपस्थित रहे।

राहत सामग्री पूर्वोत्तर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, शिवसागर शाखा के सदस्यों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी समाज की सेवा भावना के तहत बीआरबीएस द्वारा इससे पूर्व भी नजीरा, शिवसागर एवं सिमलुगुड़ी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। दोनों संस्थाओं ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

“सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ आयोजित इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाना तथा मानवीय सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति मारवाड़ी समाज की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here