जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जोन 25 - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 11 September 2026

जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जोन 25




गुवाहाटी, बरपेटा और रंगिया में युवा नेतृत्व को दिया बढ़ावा, समाजसेवा से जुड़ाव मजबूत करने पर जोर

W7s news,गुवाहाटी, 10 सितंबर। जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी भरत एन. आचार्य ने जेसीआई इंडिया जोन 25 का दौरा कर गुवाहाटी, बरपेटा और रंगिया में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके दौरे का मुख्य फोकस युवा नेतृत्व को मजबूत करने और राष्ट्रीय नेतृत्व का जमीनी स्तर पर काम कर रहे जेसीआई सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई सदस्यों, पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने नेतृत्व विकास, उद्यमिता, समाजसेवा और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में जोन 25 की गतिविधियों की जानकारी ली और किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
जोन अध्यक्ष जेसी सुमित पोददार के नेतृत्व में जोन 25 युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है। जोन की गतिविधियों का दायरा संगठनात्मक कार्यक्रमों से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकारों और समुदाय के बीच सकारात्मक बदलाव लाने तक पहुंचा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुवाहाटी, बरपेटा और रंगिया दौरे को जोन 25 के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जेसीआई की गतिविधियों को गति देने और युवा नेतृत्व को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सदस्यों में उत्साह बढ़ा है।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष जेसी सुमित पोददार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा जोन 25 के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ऐसे युवा नेतृत्व को तैयार करना है, जो अपने पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझे और उसे निभाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद जोन 25 के सदस्यों में नया उत्साह देखने को मिला। युवा नेतृत्व, समाजसेवा और सामाजिक दायित्व को केंद्र में रखते हुए जोन ने आने वाले समय में अपनी गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here