सुरक्षित भवन, सुरक्षित जीवन : अग्नि सुरक्षा पर बीएआई की संगोष्ठी आयोजित - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 10 September 2026

सुरक्षित भवन, सुरक्षित जीवन : अग्नि सुरक्षा पर बीएआई की संगोष्ठी आयोजित


 


विशेषज्ञों ने सही योजना, नियमों के पालन और आपातकालीन निकास व्यवस्था पर दिया जोर


W7s news,,गुवाहाटी, 10 सितंबर: बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई), गुवाहाटी केंद्र की ओर से “अग्नि सुरक्षा—रोकथाम, संरक्षण एवं तैयारी” विषय पर एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन खानापाड़ा में किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य इमारतों और विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की व्यवस्था पर चर्चा करना था।

वी मार्क इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा बिल्डर बिरादरी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान अग्निकांड की रोकथाम, भवन सुरक्षा, आपातकालीन तैयारी और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

असम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, मुकेश अग्रवाल (सेवानिवृत्त) ने अग्निकांड की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, एसआईईसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनु मुखोपाध्याय तथा आईजीबीसी, नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष अभियंता जे. एन. खटानियार ने भवन सुरक्षा, सुरक्षा मानकों और जिम्मेदार निर्माण पद्धतियों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार रखे।

बीएआई गुवाहाटी केंद्र के अध्यक्ष रूपेश खाखोलिया ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भवनों की रूपरेखा और निर्माण इस तरह किया जाना चाहिए कि वे सुरक्षित और मजबूत हों। विशेष रूप से आपातकालीन स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने और बचाव कार्य के लिए आपातकालीन निकास मार्ग तथा बचाव रास्ते उचित तरीके से और आसानी से पहुंच योग्य होने चाहिए।

बीएआई गुवाहाटी केंद्र के सचिव पंकज कुमार अग्रवाला ने कहा कि बीएआई निर्माण क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर नियमित रूप से संगोष्ठियों और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों का आयोजन करता है। उन्होंने कहा, “इससे पहले भूकंप सुरक्षा, हरित भवन निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर संगोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। सदस्यों और संबंधित पक्षों में जागरूकता, ज्ञान तथा बेहतर कार्य-पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी नियमित अंतराल पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”

रूपेश खाखोलिया ने आगे कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल अग्निशमन उपकरण लगाने तक सीमित नहीं है। इसके लिए उचित योजना, निर्धारित नियमों और मानकों का पालन, पूर्व तैयारी, नियमित जागरूकता तथा प्रभावी आपातकालीन निकास व्यवस्था भी आवश्यक है। इसी महत्वपूर्ण संदेश के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएआई गुवाहाटी केंद्र के अध्यक्ष रूपेश खखोलिया, सचिव पंकज कुमार अग्रवाला और कोषाध्यक्ष शरद भाजांका सहित केंद्र के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here