एल. गोपाल ज्वेलर्स की विरासत को नई पहचान के साथ आगे बढ़ाएगा स्वर्णवेदा ज्वेल्स: निशिता गोस्वामी
W7s news,,गुवाहाटी, 20 सितंबर। असम सहित पूर्वोत्तर में पीढ़ियों से विश्वास का जाना पहचाना नाम एल. गोपाल ज्वेलर्स की गौरवशाली विरासत ने आज एक नए अध्याय में प्रवेश किया है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘विश्वास वही, पहचान नई’ के संकल्प के साथ "स्वर्णवेदा ज्वेल्स" का शुभारंभ किया गया। फैंसी बाजार के जेल रोड के स्वर्णवेदा टॉवर स्थित 5000 वर्गफीट के भव्य शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध असमिया फिल्म अभिनेत्री निशिता गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर शंकरलाल सोनी, गोकुल सोनी, गिरिश सोनी, विनोद सोनी, प्रतीक सोनी सहित कई गणमान्य अतिथि, ग्राहक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
तीसरी और चौथी पीढ़ी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वर्णवेदा ज्वेल्स पारंपरिक विरासत के साथ आधुनिक आभूषण अनुभव को जोड़ता है। इस अवसर पर गोकुल सोनी ने कहा कि शोरूम में सोने, हीरे, पोल्की और चांदी के आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला के साथ चांदी की विशेष वस्तुएं एवं चांदी का फर्नीचर भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों के विश्वास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए यहां स्वर्ण जांच की आंतरिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां ग्राहक अपनी आंखों के सामने सोने की शुद्धता की जांच करा सकेंगे। फैंसी बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर्पित पार्किंग व्यवस्था भी शोरूम की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।
इस अवसर पर प्रतीक सोनी ने कहा कि स्वर्णवेदा ज्वेल्स केवल नया शोरूम नहीं, बल्कि पीढ़ियों से ग्राहकों के साथ बने विश्वास और संबंधों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि एल. गोपाल ज्वेलर्स ने परिवार को व्यवसाय से कहीं अधिक मूल्यवान चीज—असम एवं पूर्वोत्तर के परिवारों का पीढ़ियों से मिला विश्वास—दिया है और स्वर्णवेदा उसी विरासत को आगे ले जाने का माध्यम है। नई पहचान और आधुनिक अनुभव के बावजूद मूल्यों, संबंधों और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं होगा। स्वर्णवेदा ज्वेल्स 21 एवं 22 सितंबर को अपने प्रतिष्ठित ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन की प्रस्तुति का दीदार करने हेतु सभी को आमंत्रित करता है। आने वाले समय में स्वर्णवेदा ज्वेल्स एल. गोपाल ज्वेलर्स परिवार की दशकों पुरानी आभूषण विरासत में एक नई शुरुआत का प्रतीक साबित होगा।

No comments:
Post a Comment