गुवाहाटी में चमका एचएम दीवान का नायाब ज्वेलरी कलेक्शन - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 September 2026

गुवाहाटी में चमका एचएम दीवान का नायाब ज्वेलरी कलेक्शन


 


पहले दिन उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने काफी सराहा, समापन आज



W7s newsगुवाहाटी, 23 सितंबर। कोलकाता के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान एचएम दीवान की ओर से गुवाहाटी में बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय विशेष आभूषण प्रदर्शनी को पहले ही दिन जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। दुर्लभ हीरों, हाथ से तैयार पोल्की, उत्कृष्ट सोने के आभूषणों और बेशकीमती रत्नों से सजे इस विशेष संग्रह को देखने के लिए पलटन बाजार स्थित होटल पलासियो में महिलाओं एवं आभूषण प्रेमियों की काफी भीड़ उमड़ी। यह विशेष प्रदर्शनी 23 सितंबर से शुरू हुई है और 24 सितंबर को इसका समापन होगा।

प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे आभूषण प्रेमियों ने एचएम दीवान के विशेष संग्रह को करीब से देखा एवं खरीदारी की। आभूषणों की बारीक कारीगरी, आकर्षक नक्काशी, अनूठी बनावट और विशिष्ट रूप ने लोगों का ध्यान खींचा। दुर्लभ हीरों और कीमती रत्नों से लेकर हाथ से तैयार पोल्की तथा उत्कृष्ट सोने के आभूषणों तक, संग्रह में पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक आकर्षण का सुंदर मेल देखने को मिला।

आकाश दीवान और विकास दीवान के नेतृत्व में संचालित एचएम दीवान उत्कृष्ट आभूषण निर्माण और बारीक कारीगरी के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आभूषण को विशेष रूप से तैयार किया जाता है और संग्रह में उसकी अलग पहचान बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। यही विशेषता इन आभूषणों को सामान्य आभूषणों से अलग रूप देती है।

प्रदर्शनी में विवाह समारोहों के लिए विशेष आभूषण, आकर्षक हार, हाथ से तैयार पोल्की के आभूषण, सोने की उत्कृष्ट कृतियां, दुर्लभ हीरे तथा मूल्यवान रत्नों से सजे आभूषण प्रस्तुत किए गए हैं। कई आभूषण ऐसे हैं जिन्हें विशेष अवसरों पर पहनने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए पारिवारिक धरोहर के रूप में भी संजोया जा सकता है।

पहले दिन ग्राहकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने प्रदर्शनी को खास बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से पूरे दिन प्रदर्शनी स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। ग्राहकों ने आभूषणों की गुणवत्ता, कारीगरी, कलेक्शन और अनूठी बनावट की मुक्त कंठ से सराहना की। 24 सितंबर प्रदर्शनी का अंतिम दिन होगा। ऐसे में गुवाहाटी के आभूषण प्रेमियों, विवाह की खरीदारी कर रहे परिवारों और दुल्हनों के लिए एचएम दीवान के इस विशेष संग्रह को देखने का अंतिम अवसर होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here