W7s news,,गुवाहाटी, 23 फरवरी: महानगर के लोखरा के बेतकुची स्थित बिनोद निसान शोरूम में निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को अपनी ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को लॉन्च किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कामरूप मेट्रो के सहायक परिवहन आयुक्त गौतम दास ने निसान ग्रेवाइट का अनावरण किया। इस दौरान
निसान मोटर इंडिया प्रा. लि. के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक युवराज पटेल, बिनोद निसान के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि गौतम दास ने कहा कि नई निसान ग्रेवाइट की कीमतें काफी किफायती है, जिससे यह आम जनता की पहुंच में है और उनके बजट के लिए एकदम सटीक बैठती हैं। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल ने कहा कि इसकी शुरुआती कीमत 5.65 लाख है। निसान ग्रेवाइट के कुल पांच रंगों में उपलब्ध है। इनमें फॉरेस्ट ग्रीन, मेटैलिक ग्रे, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर और स्टॉर्म व्हाइट शामिल है। यह भारत में ब्रांड की नई ग्रोथ की यात्रा में एक मजबूत कदम है। निसान की प्रोडक्ट ऑफ़ेंसिव स्ट्रैटेजी के तहत पहले प्रोडक्ट के तौर पर, ग्रेवाइट भारतीय बाज़ार के लिए कंपनी के लंबे समय के कमिटमेंट को दिखाता है। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को यह 7-सीटर एमपीवी भारत में कंपनी की नई प्रोडक्ट ऑफेंसिव रणनीति का पहला मॉडल है और ब्रांड के पुनरुत्थान की दिशा में अहम कदम है। निसान ग्रेवाइट को आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें निसान की सिग्नेचर सी-शेप डिजाइन, बोल्ड स्टांस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। 2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ यह 5-सीटर मोड में 625 लीटर तक का बूट स्पेस प्रदान करती है, जो इसे बेहद व्यावहारिक बनाता है।
सुरक्षा के लिए इसमें 30+ स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट और एबीएस के साथ ईबीडी शामिल हैं। यह 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 72 पीएस पावर और 96 एनएम टॉर्क देता है। 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी विकल्पों के साथ यह 19.6 किमी/लीटर तक की माइलेज प्रदान करती है।
चेन्नई में निर्मित ग्रेवाइट “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” विजन को मजबूत करती है और इसकी बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है।

No comments:
Post a Comment