अभिभावकों के लिए पेरेंटिंग सत्र का आयोजन : निधि प्रवीण गोयल
W7s news,,गुवाहाटी 10 मार्च। महानगर के पंजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के प्रेक्षागृह में मंगलवार को भंगागढ़ स्थित मेपल बेयर कैनेडियन प्रीस्कूल की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए अपना वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने अपने जलवों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित व गणेश वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर समाजसेविका श्रीमती कमला गोयल, प्रवीण गोयल, युवा महिला उद्यमी श्रीमती निधि प्रवीण गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने स्वागत संबोधन में श्रीमती निधि परवीन गोयल ने कहा कि वार्षिक दिवस की थीम इस वर्ष 'इमोशंस' अर्थात भावनाएं रखी गई, ताकि छोटे बच्चे में शुरू से भावनात्मक जुड़ाव की नींव गढ़ी जा सके। यह भावनात्मक जुड़ाव माता पिता, दोस्तो, रिश्तेदारों से लेकर ईश्वर, पशु, पेड़ पौधे किसी के साथ भी हो सकते है। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही उनमें संस्कार भी गढ़े जा सकते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य इन नन्हे मुन्ने बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करना हैं। इस दौरान उपस्थित बच्चों के अभिभावकों के लिए श्रीमती गोयल ने पेरेंटिंग के ऊपर एक सत्र को भी संबोधित किया। वार्षिक उत्सव में 2 से 6 वर्ष तक की आयु वालों वाले बच्चों ने प्रह्लाद- नरसिम्हा, मां की ममता, बिहू, दक्षिण भारतीय, शिवाजी महाराज आदि के प्रति नृत्य के माध्यम से अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। बच्चों में संस्कार व संस्कृति गढ़ने के उद्देश्य से धार्मिक नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति शामिल की गई, जिसे देख दर्शक दीर्घा में बैठे उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का समापन क्लास सीनियर किंडरगार्टन के ग्रेजुएशन सेरेमनी के साथ हुआ जहां अभिभावक व शिक्षक भावुक नजर आए। इस दौरान अभिभावकों ने मेपल बियर द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन और शिक्षा के बारे में बात करते हुए अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर खुशी जाहिर की। मेपल बीयर अंतरराष्ट्रीय प्री-स्कूल श्रृंखला का एक हिस्सा है, जो कनाडा की कार्यप्रणाली पर आधारित प्री-स्कूल और डे केयर सुविधा प्रदान करता है। साथ ही भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के साथ पूर्ण रूप से मेल खाता है। श्रीमती गोयल ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सातवें वार्षिक समारोह का शानदार आयोजन किया जा सका।

No comments:
Post a Comment