शिक्षिकाओं का हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने किया सम्मान - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 March 2026

शिक्षिकाओं का हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने किया सम्मान


 


W7s news,,गुवाहाटी, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मालीगांव के गोटानगर तथा भरलूमुख स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में सभी महिला शिक्षिकाओं एवं महिला स्टाफ को उनके समर्पण, परिश्रम और विद्यालय के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक  श्याम सुंदर शर्मा एवं ट्रस्टी हेमलता शर्मा ने सभी महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों फुलाम गमछा भेट करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम योगदान देती हैं।

अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि महिलाएँ शिक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनका समर्पण, संवेदनशीलता तथा परिश्रम विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है। वहीं श्रीमती शर्मा ने सभी महिला स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई महिला शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालय की ओर से दिए गए सम्मान ने उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ा दी है। सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि बच्चों एवं विद्यालय के उत्थान में वे लोग अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here