प्रोमिनेंस-आरके मेटल्स ने गुवाहाटी में किया प्रीमियम एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 3 May 2026

प्रोमिनेंस-आरके मेटल्स ने गुवाहाटी में किया प्रीमियम एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ






एक ही छत के नीचे आधुनिक होम सॉल्यूशंस की अनूठी प्रस्तुति


W7s news,,गुवाहाटी, 3 मई: होम इम्प्रूवमेंट और इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रोमिनेंस-आरके मेटल्स ने गुवाहाटी के ललमाटी, वशिष्ठ में अपने विशाल और अत्याधुनिक एक्सपीरियंस सेंटर  का भव्य शुभारंभ किया। इस सेंटर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे प्रीमियम और आधुनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी।

इस एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन हाउस ऑफ प्रोमिनेंस के सीएमडी के. थंगावेलु, वयोवृद्ध समाजसेवीका श्रीमती प्रकाश देवी जैन तथा श्रीमती भवानी कलिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाउस ऑफ प्रोमिनेंस के मंधा कुमार तथा आरके मेटल्स के स्वामी प्रमोद कुमार जैन, अविनाश जैन और कुशल जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जी+3 संरचना वाला यह एक्सपीरियंस सेंटर लगभग 19,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैला; हुआ है और अपने आधुनिक तथा कस्टमाइज्ड होम सॉल्यूशंस के माध्यम से ग्राहकों के अनुभव को एक नई दिशा देने का लक्ष्य रखता है।

इस एक्सपीरियंस सेंटर का संचालन प्रमोद कुमार जैन, अविनाश जैन और कुशल जैन के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की मजबूत सोच के साथ इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।

नए एक्सपीरियंस सेंटर में प्रमुख ब्रांड्स और उत्पादों का विशेष प्रदर्शन किया गया है, जिनमें शामिल हैं: प्रोमिनेंस – उच्च गुणवत्ता वाले यूपीवीसी विंडोज

यूनिफ्रेम – एडवांस्ड सिस्टम एल्युमिनियम विंडोज

होमवर्क्स – कस्टमाइज्ड मॉड्यूलर फर्नीचर सॉल्यूशंस

यूनिसियल – प्रीमियम बैफल, सोफिट, डब्ल्यूपीसी डेकिंग और सोफाज नवाचार और कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान देते हुए, प्रोमिनेंस—जो पहले से ही भारत के अग्रणी यूपीवीसी ब्रांड्स में से एक है—ने अब अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कस्टमाइज्ड मॉड्यूलर फर्नीचर और सोफाज को भी शामिल किया है, जिससे आधुनिक जीवनशैली की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री जैन ने कहा कि यह एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को अत्याधुनिक डिजाइनों, मजबूती और सौंदर्य उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और घर मालिकों के लिए उच्च गुणवत्ता और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस का वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

हाउस ऑफ प्रोमिनेंस के मंधा कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस एक्सपीरियंस सेंटर के भव्य उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस नई शुरुआत के साथ, प्रोमिनेंस आरके मेटल्स ने उद्योग में एक नया मानक स्थापित किया है, जो नवाचार, उत्कृष्ट कारीगरी और व्यक्तिगत समाधान के माध्यम से आधुनिक जीवनशैली को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here