मित्तल मोटोकॉर्प ने नारंगी में खोला रॉयल एनफील्ड का नया शोरूम - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 4 June 2026

मित्तल मोटोकॉर्प ने नारंगी में खोला रॉयल एनफील्ड का नया शोरूम


 


W7s news,,गुवाहाटी, 4 जून। महानगर के नारंगी स्थित मारिया पब्लिक स्कूल के समीप बृहस्पतिवार को मित्तल मोटोकॉर्प ने अपने नए अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप एवं अत्याधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस शोरूम का उद्घाटन रॉयल एनफील्ड के क्षेत्रीय व्यवसाय प्रबंधक सौम्य शंकर भुइयां तथा समाजसेवी महेंद्र मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। 

इस अवसर पर युवा उद्यमी कुणाल मित्तल, विनीत मित्तल और लोकेश मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर विनित मित्तल ने कहा कि नारंगी में हमरा यह आधुनिक डीलरशिप ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड का सम्पूर्ण अनुभव एक ही छत के नीचे प्रदान करेगी। यहां बिक्री, सर्विसिंग तथा स्पेयर पार्ट्स की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।

रॉयल एनफील्ड, जो वर्ष 1901 से निरंतर उत्पादन करने वाला दुनिया का सबसे पुराना मोटरसाइकिल ब्रांड है, अपनी समृद्ध विरासत और रोमांचकारी यात्रा संस्कृति के लिए जाना जाता है। नए शोरूम में कंपनी की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों जैसे क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350, मेटियोर 350, हिमालयन 450 के साथ-साथ इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 जैसे शक्तिशाली ट्विन-सिलेंडर मॉडल भी विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं।

इस डीलरशिप का संचालन एसबीएम ग्रुप के निदेशक एवं उद्यमी विनीत मित्तल और लोकेश मित्तल के नेतृत्व में किया जा रहा है। दोनों भाइयों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। समूह पहले से ही मित्तल ऑटोजोन के माध्यम से अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप तथा मित्तल आइशर के माध्यम से वीईसीवी ट्रक्स एवं बसों के व्यवसाय में सफलतापूर्वक कार्यरत है। अब समूह ने रॉयल एनफील्ड के साथ प्रीमियम दोपहिया वाहन क्षेत्र में भी कदम रखा है।

वर्तमान में एसबीएम ग्रुप दोपहिया वाहनों से लेकर 22 पहियों वाले भारी वाहनों तक व्यापक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रहा है, जो क्षेत्र की विविध परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विनीत मित्तल ने कहा कि गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है और यहां के लोगों में मोटरसाइकिलिंग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मोटरसाइकिल बेचना नहीं, बल्कि एक मजबूत राइडिंग समुदाय का निर्माण करना है, जहां उत्साही राइडर्स आपस में जुड़ सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें और असम के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें।

उन्होंने बताया कि डीलरशिप में नियमित रखरखाव, तकनीकी सहायता तथा व्यापक आफ्टर-सेल्स सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे ग्राहकों को वाहन स्वामित्व के पूरे सफर के दौरान पेशेवर सहयोग मिलता रहेगा। शोरूम एवं वर्कशॉप अब पूरी तरह से संचालित हैं तथा ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड, बुकिंग और सर्विस सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं।

विनीत मित्तल ने कहा, “हमारा उद्देश्य प्रत्येक ग्राहक को सर्वोत्तम श्रेणी की सेवाएं प्रदान करना और उन्हें एक उत्कृष्ट राइडिंग अनुभव उपलब्ध कराना है।” इसके अलावा सर्विस पर हम अधिक ध्यान दे रहे हैं, ताकि ग्राहक को हम उनकी पसंदीदा मोटरसाइकिल पर रीडिंग का बेहतर अनुभव दे सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here