पूर्वोत्तर के सबसे बड़े ड्रीम स्पेस डेस्टिनेशन ‘द आर्च’ का शुभारंभ - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 7 June 2026

पूर्वोत्तर के सबसे बड़े ड्रीम स्पेस डेस्टिनेशन ‘द आर्च’ का शुभारंभ


 

एक छत के नीचे सानी स्टील्स प्रा. लि., ड्रीमहाउस फर्नीचर और हाउस ऑफ होम्स के संयुक्त उपक्रम


W7s news,,जोराबाट, 7 जून। पूर्वोत्तर में भवन निर्माण सामग्री, फर्नीचर और होम फर्निशिंग उद्योग के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब सानी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमहाउस फर्नीचर और हाउस ऑफ होम्स के संयुक्त उपक्रम ‘द आर्च’ का जोराबाट में भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मेघालय सरकार में विधायक एएल हैक, नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष जेम्स आर संगमा, बोको के विधायक राजू मेश सहित असम एवं मेघालय सरकार के कई सांसद, विधायक, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति देखी गई। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया प्रकल्प असम एवं मेघालय के लोगों को न केवल घर एवं कार्यालयों से संबधित सभी तरह की वस्तुएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि इसके जरिए दोनों राज्यों के बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। करीब 65,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला ‘द आर्च’ पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा और सर्वाधिक व्यापक ड्रीम स्पेस डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। इस अनूठी पहल के तहत पहली बार क्षेत्र की तीन अग्रणी कंपनियों को एक ही छत के नीचे लाया गया है, जहां ग्राहक अपने घरों और व्यावसायिक परिसरों के निर्माण, साज-सज्जा और इंटीरियर से जुड़ी हर आवश्यकता का समाधान एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे।

1967 से स्थापित सानी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड यहां प्रीमियम बिल्डिंग मैटेरियल, टाइल्स, सैनिटरीवेयर, बाथ फिटिंग्स, वेलनेस सॉल्यूशंस, सरफेस प्रोडक्ट्स और आधुनिक वास्तुशिल्प नवाचारों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करा रही है। वहीं ड्रीमहाउस फर्नीचर आधुनिक, प्रीमियम और कस्टमाइज्ड फर्नीचर संग्रह प्रस्तुत कर रहा है, जबकि हाउस ऑफ होम्स ग्राहकों के लिए चुनिंदा होम फर्निशिंग, डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की विशेष श्रृंखला लेकर आया है, जो किसी भी मकान को एक खूबसूरत घर में बदलने की क्षमता रखते हैं।

पूर्वोत्तर भारत में पहली बार ग्राहकों को ऐसा समेकित केंद्र उपलब्ध हुआ है, जहां निर्माण सामग्री, फर्नीचर और होम फर्निशिंग एक साथ उपलब्ध होंगे। इससे लोग अपने सपनों के घर या व्यावसायिक परियोजना की योजना से लेकर उसे अंतिम रूप देने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी कर सकेंगे।

जोराबाट के 10 माईल स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंपकेपास बने ‘द आर्च’ को बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, डेवलपर्स और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। नया घर बनाने, पुराने घर का नवीनीकरण करने या किसी व्यावसायिक परियोजना को डिजाइन करने वाले लोगों के लिए यहां विश्वस्तरीय ब्रांडों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ संपूर्ण समाधान उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर प्रबंधन ने कहा कि उनका उद्देश्य एक ऐसा केंद्र विकसित करना है, जहां हर व्यक्ति अपने सपनों के स्पेस को वास्तविकता में बदल सके। सानी स्टील्स, ड्रीमहाउस फर्नीचर और हाउस ऑफ होम्स को एक ही छत के नीचे लाकर आधुनिक जीवनशैली और डिजाइन की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

‘द आर्च’ का उद्घाटन पूर्वोत्तर भारत के निर्माण और इंटीरियर डिजाइन उद्योग के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह परियोजना जोराबाट को पूर्वोत्तर भारत में वास्तुकला, इंटीरियर और लाइफस्टाइल समाधानों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here