W7s news,गुवाहाटी, 3 अगस्त। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में गुवाहाटी की 52 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित संस्था ईस्ट India Supply Centre ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। संस्था की ओर से नाजिरा-राजापूल, दुआराह गांव, हांडिके गांव, जयसागर-पानी गांव और मगराहाट के 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
राहत अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को मच्छरदानी, फर्स्ट-एड किट तथा पानी की बोतलें वितरित की गईं, ताकि बाढ़ के बाद उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में उन्हें आवश्यक सहायता मिल सके।
ईस्ट इंडिया सप्लाई सेंटर के प्रोपराइटर मृणाल गनेरीवाल ने कहा कि संस्था अपनी स्थापना वर्ष 1974 से ही सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आ रही है। उन्होंने कहा, "पिछले 52 वर्षों से हम विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत सामग्री पहुंचाना हमारी परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी रही है। आगे भी जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।"
गौरतलब है कि वर्ष 1974 में स्थापित ईस्ट इंडिया सप्लाई सेंटर पिछले पांच दशकों से अधिक समय से समाजसेवा, राहत एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान देता आ रहा है।

No comments:
Post a Comment