क्रिश्चियन बस्ती स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख रुपए - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 4 August 2026

क्रिश्चियन बस्ती स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख रुपए


 


W7s news,#गुवाहाटी। असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए गुवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती स्थित एल. गोपाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए का योगदान दिया।

कंपनी के निदेशक जगमोहन सोनी (जग्गू)  एवं योगेश सोनी (सेंकी) ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री सचिवालय में अनुदान राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने एल गोपाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय राज्य की जनता के सहयोग हेतु हमेशा तत्पर रहा हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज जब किसी संकट का सामना करता है, तब एक-दूसरे के साथ खड़ा होना केवल विकल्प नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा, “हालिया बाढ़ ने असम के हजारों परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में अपना छोटा-सा योगदान देना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें विश्वास है कि यह सहायता जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहायक होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो बाढ़ के बाद अपने जीवन को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि यह योगदान प्रभावित परिवारों के लिए संबल और नई उम्मीद लेकर आएगा। 

एल. गोपाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के श्री सोनी ने कहा कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग देती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here