*
W7s news,,गुवाहाटी, 16 अगस्त: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अमीनगांव में विकसित हो रहे ट्रिनिटी बिजनेस पार्क की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹21 लाख का योगदान दिया गया। एच.के. सागर रियलटर्स एलएलपी के साझेदार रवि प्रकाश अग्रवाल और हेमंत कुमार अग्रवाल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा को ₹21 लाख का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग की सराहना करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने पर दोनों साझेदारों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रवि प्रकाश अग्रवाल और हेमंत कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ट्रिनिटी बिजनेस पार्क परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके विकसित होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, परियोजना के संचालन के बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।
रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा, “आज व्यापारियों के लिए केवल दुकान ही नहीं, बल्कि बेहतर पार्किंग, सुगम आवागमन और ग्राहकों की सुविधा भी महत्वपूर्ण है। फैंसी बाजार में पार्किंग और यातायात से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कई व्यापारी अपने कारोबार को व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान पर ले जाने की दिशा में सोच रहे हैं। ट्रिनिटी बिजनेस पार्क इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।”
हेमंत कुमार अग्रवाल ने कहा, “ट्रिनिटी बिजनेस पार्क में व्यापारियों को आधुनिक व्यावसायिक वातावरण के साथ पर्याप्त पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य ऐसा केंद्र तैयार करना है, जहां व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार कर सकें और ग्राहकों को भी बेहतर खरीदारी अनुभव मिल सके। समय की मांग को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी यहां दुकान एवं कार्यालय लेने में रुचि दिखा रहे हैं।”
परियोजना में लगभग 30 लाख वर्ग फुट का निर्माण क्षेत्र, करीब 3,000 कारों के लिए पार्किंग और लगभग 1,750 दुकानों का प्रावधान है। यहां कपड़ा, मोटर पार्ट्स, हार्डवेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों के लिए दुकान और कार्यालय की सुविधा उपलब्ध होगी।
दोनों साझेदारों ने कहा कि बाढ़ राहत के लिए दिया गया ₹21 लाख का योगदान असम के प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

No comments:
Post a Comment