मोरीगांव के शंकरदेव विद्या निकेतन के बच्चें होंगे लाभान्वित
W7s news,,गुवाहाटी, 5 मार्च। एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) और लेडीज सर्कल इंडिया (एलसीआई) ने मोरीगांव के रोहा स्थित शंकरदेव विद्या निकेतन में 28 क्लासरूम निर्माण कर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। जीजीआरटी 240 और जीजीएलसी 158 के नेतृत्व में चल रही इस परियोजना का मुख्य मकसद विद्यार्थियों के लिए बेहतर पढ़ाई का माहौल बनाना है। इस साल छह नए क्लासरूम जुड़ने से, स्कूल में अब करीब 240 और स्टूडेंट्स पढ़ सकते हैं। फलस्वरूप स्कूल में अब जगह की कमी दूर हो गई है। पिछले चार सालों में, आरटीआई और एलसीआई ने इंस्टीट्यूशन के लिए 22 क्लासरूम ब्लॉक बनाए हैं। उद्घाटन में जीजीआरटी 240 के चेयरमैन अनुराग सिपानी, जीजीएलसी 158 की चेयरपर्सन मनीषा सिपानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु प्रभाकर, एरिया 14 के चेयरमैन चंद्रकांत वर्मा, एरिया 14 के वाइस चेयरमैन चेतन सराफ सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी क्लासरूम स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए पूरी तरह से फर्निश्ड हैं। फ्रीडम थ्रू एजुकेशन इनिशिएटिव के तहत, आरटीआई ने 27 सालों में 10,040 क्लासरूम बनाए हैं, जिससे पूरे भारत में 11 मिलियन बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ा है - यह क्वालिटी एजुकेशन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

No comments:
Post a Comment