बोंगाईगांव में बिमल ऑटो ने खोला अशोक लीलैंड का नया 3एस डिलरशिप - W7S News Hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 July 2026

बोंगाईगांव में बिमल ऑटो ने खोला अशोक लीलैंड का नया 3एस डिलरशिप


 


ग्राहकों को मिलेगी सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा


W7s news,,गुवाहाटी: उत्तर-पूर्व भारत में अपने वाणिज्यिक वाहन नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने मेसर्स बिमल ऑटो कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बोंगाईगांव में अत्याधुनिक एकीकृत 3एस (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स) डीलरशिप का उद्घाटन किया।


इस मौके पर निदेशक अमित सरावगी ने कहा कि करीब 42,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित इस डीलरशिप में 10 पूर्णतः सुसज्जित सर्विस बे स्थापित किए गए हैं। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे वाहन बिक्री, सर्विसिंग तथा कंपनी के वास्तविक (जेन्युइन) स्पेयर पार्ट्स की सुविधा उपलब्ध होगी।


इस डीलरशिप की स्थापना विशेष रूप से बोंगाईगांव, कोकराझार, चिरांग, बरपेटा, नलबाड़ी, गोलपाड़ा, धुबरी तथा कामरूप जिलों के वाणिज्यिक वाहन संचालकों एवं परिवहन व्यवसायियों को तेज, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।


अत्याधुनिक वर्कशॉप इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित इस केंद्र में उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरण, व्हील अलाइनमेंट सुविधा, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मरम्मत, न्यूमैटिक टूल्स तथा मोबाइल सर्विस सपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर रखरखाव सेवाएं मिलने के साथ-साथ वाहनों की अधिकतम कार्यक्षमता सुनिश्चित होगी।


उद्घाटन समारोह में अशोक लीलैंड की नेशनल सेल्स हेड माधवी देशमुख ने कहा, "ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अशोक लीलैंड देश के प्रमुख विकासशील बाजारों में अपने सर्विस नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। बोंगाईगांव डीलरशिप का उद्घाटन पश्चिमी असम के ग्राहकों को उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मेसर्स बिमल ऑटो कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर हम विश्वस्तरीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


वहीं, मेसर्स बिमल ऑटो कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित सारावगी ने कहा, "बोंगाईगांव डीलरशिप का उद्घाटन अशोक लीलैंड के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। आधुनिक बुनियादी ढांचे, अनुभवी टीम और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ यह केंद्र पश्चिमी असम के परिवहन व्यवसायियों और उद्योगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा। हम त्वरित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"


इस नई डीलरशिप के माध्यम से ग्राहकों को अशोक लीलैंड के इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल, हॉलेज ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रेलर, सभी श्रेणी के टिपर, स्टाफ बस, स्कूल बस और रूट बस सहित कंपनी के संपूर्ण वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स और मजबूत आफ्टर-सेल्स सर्विस का भी लाभ मिलेगा।


कंपनी का मानना है कि इस नई डीलरशिप के शुभारंभ से उत्तर-पूर्व भारत में अशोक लीलैंड का नेटवर्क और मजबूत होगा तथा पश्चिमी असम के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक अधिक सहज और त्वरित पहुंच प्राप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here